Saturday, 29 December 2018

मेरी माँ ( My Mother)

माँ से लिपट के रो लूँ इतना कभी,
उस को रुलाया है जितना मैंने कभी,
यु तो कभी कोई शिकवा नही मुझे उन से,
जी भर के दिया है जो भी माँगा उन से कभी,
बाबा की मार से,
बाबा की डाट फटकार से,
चुपके से खुद में छुपाया मुझे कही,
अब जिंदगी दौड जो रही है,
पीछे छूट गयी है मेरी माँ कही,
बच्चो ने बसा ली है अपनी अपनी दुनिया नयी,
मेरी भोली मासूम सी अम्मा,
छूट गयी है इस बड़े से घर मे अकेली कही,
लो फिर से थाम लूँ उनका हाथ वही,
चलना जो सीखा था उन के हाथ सही,
चलो फिर से ढूँढ लूँ,
मेरी माँ में खो गयी है जो लड़की कही,
पुरानी फोटोज में,
हस्ती खेलती लड़की की सूरत है,
वही मेरी माँ की असली सूरत है,
उन की नज़र भी तो उतारु कभी,
लेती रहती है हर वक़्त जो बलाये मेरी!! (M.S).

Image courtesty : Catherine Rose 

Friday, 7 December 2018

निशानियां ( SOUVENIR)

जहां से शुरू किया था एक सफर,
कुछ किस्से कुछ कहानियाँ,
वही छोड़ आये है,
रह गयी जो मेरी राहों में,
कुछ निशानियां वही छोड़ आये है!!


Image Courtesy : Kostia Gerashchenko

Tuesday, 27 November 2018

ये मिट्टी के पुतले ये बुत , ( Human Effigies)



जब इंसान शीशे सा टूटता है,
चाहने वालो को भी बड़ा मामूली सा लगता है,
ये मिट्टी के पुतले ये बुत ,
ये सब इंसान है,
औकात से थोड़ा ज्यादा मिलेगा,
तो खुद की औकात भी बताएंगे,
अभी जो थोड़ा बहुत इधर उधर बिखरे हो,
ये तेरा ही वजूद मिटा के,
तुझे ही दोषी बताएंगे||



Image Courtesy : Painting by Piotr Figiel from Poland.

Wednesday, 21 November 2018

Shades of Grey,



           Shades of grey,

          For all the things you have to pay,

          No tempatation and no betray,

         Truth is that no one will stay,

         Fight against painful day,

        As there is no other way!


Image Courtesy :  | Artist: Deepak Shinde|. 

Sunday, 18 November 2018

Matches are made in heaven,

शादी ना हुई पूरा जंजाल हो गयी,
रस्मे ना हुई बिज़नेस हो के जी का जंजाल हो गई,
लाखों का सोना चांदी में लड़का बेच कर,
पूरी फैमिली संस्कारो की दूकान हो गयी,
इज्जत के चक्कर मे लड़की बाप पर बोझ हो गयी,
रुपयों में एक दूसरे को खरीद कर,
सात जन्मों तक बिज़नेस डील फाइनल हो गई,
Matches are made in heaven,
celebrated on earth इनविटेशन कार्ड पर लिखवाकर,
इस छोटे से बिज़नेस में भगवन की भी सहमति हो गयी!!
                                                                       

Saturday, 17 November 2018

सब बातें सीरत की करते है,

           

              यु तो सब बातें सीरत की करते है,
              कुछ दौलत पे,
              तो कुछ चेहरों पे मरते है||




Image Cpurtesy : MATERIALISTIC by Ndidi Emefiele

मुखौटे ( Masks)

           

        जिस को भी करीब से देखती हूँ,
         खोया हुआ सा हर किसी को किसी में देखती हूँ,
          यु तो कई चेहरे हैं एक चेहरे में,
          हर किसी को दूसरे का मुखौटा ढूँढ़ते देखती हूँ||

Image courtesy : FRANKEN - DRAC MASK by Artist Jen Thario