Saturday, 17 November 2018

सब बातें सीरत की करते है,

           

              यु तो सब बातें सीरत की करते है,
              कुछ दौलत पे,
              तो कुछ चेहरों पे मरते है||




Image Cpurtesy : MATERIALISTIC by Ndidi Emefiele

मुखौटे ( Masks)

           

        जिस को भी करीब से देखती हूँ,
         खोया हुआ सा हर किसी को किसी में देखती हूँ,
          यु तो कई चेहरे हैं एक चेहरे में,
          हर किसी को दूसरे का मुखौटा ढूँढ़ते देखती हूँ||

Image courtesy : FRANKEN - DRAC MASK by Artist Jen Thario

आँखों में समन्दर है ( Ocean in Her Eyes)

उफ़ से आह तक का सफर भी अजीब है,
पलकों को बिन भिगोये,
आँखों में समन्दर है,
जो जल गया मेरे अंदर ही,
वो कुछ राख है,
कुछ अँधेरा है,
बह गया जो बारिशो सा,
कुछ सुकून है,
कुछ अंदर बचा खुचा एक और समन्दर है||



Image courtesy : Ocean in her eyes (Margaryta Verkhovets Poland). 

सपना आँखों मे जलता है

                  तलाश पूरी हुई जब भी लगता है,
                  पीछे छूटता एक और सपना आँखों मे जलता है



||

तन्हाई ( Loneliness)

                  तन्हाई थी तो लगता था पूरी हूँ,
                  अब सब कुछ है पर लगता है तनहा हूँ||

Image courtesy : Loneliness by Felix Nussbaum Art Reproduction