Sunday, 18 November 2018

Matches are made in heaven,

शादी ना हुई पूरा जंजाल हो गयी,
रस्मे ना हुई बिज़नेस हो के जी का जंजाल हो गई,
लाखों का सोना चांदी में लड़का बेच कर,
पूरी फैमिली संस्कारो की दूकान हो गयी,
इज्जत के चक्कर मे लड़की बाप पर बोझ हो गयी,
रुपयों में एक दूसरे को खरीद कर,
सात जन्मों तक बिज़नेस डील फाइनल हो गई,
Matches are made in heaven,
celebrated on earth इनविटेशन कार्ड पर लिखवाकर,
इस छोटे से बिज़नेस में भगवन की भी सहमति हो गयी!!
                                                                       

Saturday, 17 November 2018

सब बातें सीरत की करते है,

           

              यु तो सब बातें सीरत की करते है,
              कुछ दौलत पे,
              तो कुछ चेहरों पे मरते है||




Image Cpurtesy : MATERIALISTIC by Ndidi Emefiele

मुखौटे ( Masks)

           

        जिस को भी करीब से देखती हूँ,
         खोया हुआ सा हर किसी को किसी में देखती हूँ,
          यु तो कई चेहरे हैं एक चेहरे में,
          हर किसी को दूसरे का मुखौटा ढूँढ़ते देखती हूँ||

Image courtesy : FRANKEN - DRAC MASK by Artist Jen Thario

आँखों में समन्दर है ( Ocean in Her Eyes)

उफ़ से आह तक का सफर भी अजीब है,
पलकों को बिन भिगोये,
आँखों में समन्दर है,
जो जल गया मेरे अंदर ही,
वो कुछ राख है,
कुछ अँधेरा है,
बह गया जो बारिशो सा,
कुछ सुकून है,
कुछ अंदर बचा खुचा एक और समन्दर है||



Image courtesy : Ocean in her eyes (Margaryta Verkhovets Poland). 

सपना आँखों मे जलता है

                  तलाश पूरी हुई जब भी लगता है,
                  पीछे छूटता एक और सपना आँखों मे जलता है



||

तन्हाई ( Loneliness)

                  तन्हाई थी तो लगता था पूरी हूँ,
                  अब सब कुछ है पर लगता है तनहा हूँ||

Image courtesy : Loneliness by Felix Nussbaum Art Reproduction

Wednesday, 14 November 2018

पहली मर्तबा कुछ हाथ छूटे है


कुछ पुराने दोस्त,
कुछ पुराने रिश्ते,
जिन से नातें टूटे है,
की अब मशरूफ रहो तुम भी,
मशरूफ रहे वो भी,
कोन सा पहली मर्तबा कुछ हाथ छूटे है||